शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंगलवार को रिलायंस कम्युनिकेशंस और मारुति खरीदें, एसीसी बेचें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिकसिमी भौमिक ने आज मंगलवार 12 जनवरी के एक दिनी कारोबार में रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयरों को खरीदने और एसीसी (ACC) को बेचने की की सलाह दी है।

सिमी भौमिक ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (83.75) के शेयर के भाव को हल्की गिरावट आने पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 84.40, 85 और 86 रुपये रखने की सलाह दी है। इसमें घाटा काटने का (स़्टॉप लॉस) स्तर 82.20 रुपये रहेगा। सिमी भौमिक ने मारुति (4272.40) के शेयर को भी हल्की गिरावट पर खरीदने की सलाह दी है। इसका लक्ष्य 4295, 4310 और 4325 रुपये रखने की सलाह दी गयी है। दूसरी ओर इसमें घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 4250 रुपये रखने की सलाह है। 

वहीं एसीसी के शेयर को थोड़ी बढ़त आने पर बेचने की सलाह दी गयी है। इसका लक्ष्य 1288, 1279, 1275-1272 रखने की सलाह है। इसमें घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 1315 रुपये रखें। ध्यान रखें कि भौमिक ने यह सलाह एकदिनी (Intraday Trade) के सौदों के लिए दी है।
स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 12 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!