शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अंबुजा सीमेंट, भारत फोर्ज और हिंदुस्तान यूनिलीवर खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिकतकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने शुक्रवार 01 अप्रैल को एकदिनी कारोबार में अंबुजा सीमेंट (Ambuja cement), भारत फोर्ज (Bharat Forge) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) में खरीदारी की सलाह दी है।
 

उन्होंने अंबुजा सीमेंट  (232.55) के शेयर भाव में हल्की गिरावट आने पर इसे खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 236.50, 237.80, 238.50 और 239 रुपये रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 229.50 रुपये पर रखने की सलाह है।

सिमी ने भारत फोर्ज (873.10) के शेयर भाव में गिरावट आने पर इसे खऱीदने की सलाह दी है और इसका लक्ष्य 878, 884 और 887 रुपये रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 862 रुपये रखने की सलाह है। उन्होंने हिंदुस्तान यूनिलीवर को (869.50) के शेयर को गिरावट आने पर खरीदने के लिए कहा है। उन्होंने इसका लक्ष्य 875, 879, 884 और 886रुपये रखा  है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 862 रुपये है।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 01 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!