शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) के चुनिंदा शेयर

rajesh agarwalओम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने बुधवार को एकदिनी कारोबार के लिए चेन्नई पेट्रोलियम (Chennai Petroleum), हिताची होम (Hitachi Home), इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation), मनपसंद बेवरेजेज (Manpasand Beverages) और पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG )  के  शेयर खरीदने की सलाह दी है।

राजेश अग्रवाल ने चेन्नई पेट्रोलियम (209.90) को 218.00 रुपये के लक्ष्य के साथ इसे खरीदने की सलाह दी है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 205.00रुपये रखने की सलाह दी  है। वहीं हिताची होम(1400.20)  के बारे में उनकी सलाह है कि इसे 1470.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 1358.00 रुपये होगा। इंटरग्लोब एविएशन(1050.65) को 1075.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदा जाए। इसमें घाटा काटने का स्तर 1035.00 रुपये  का है।

मनपसंद बेवरेजेज (563.80) के लिए राजेश अग्रवाल ने 600.00 रुपये का लक्ष्य भाव बताया है, जबकि घाटा काटने का स्तर 545.00 रुपये का है। उन्होंने पेट्रोनेट एलएनजी (272.65) को 290.00 रुपये के लक्ष्य के साथ बेचने की सलाह दी है और इसमें घाटा काटने का स्तर 264.00 रुपये पर रखने की सलाह दी है। 

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है। 

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2016)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!