ओम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने शुक्रवार को एकदिनी कारोबार के लिए डेल्टा कॉर्प (Delta Corp), रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital), डिशमैन फार्मा (Dishman Pharma),कॉफ़ी डे एंटर (Coffee Day Enter) और वोल्टास (Voltas) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
राजेश अग्रवाल ने डेल्टा कॉर्प(127.95) को 134.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 124.00 रुपये रखने के लिए कहा है। रिलायंस कैपिटल(435.40) के लिए उन्होंने सलाह दी है कि इसे 448.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 428.00 रुपये होगा। डिशमैन फार्मा(164.80) को 172.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदे के लिए कहा गया है और इसमें घाटा काटने का स्तर 160.00 रुपये का है।
राजेश अग्रवाल ने कॉफ़ी डे एंटर (238.00) को 248.00 रुपये के लक्ष्य भाव के साथ बेचने के लिए कहा है, जबकि इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 233.00 रुपये का है। वहीं उन्होंने वोल्टास(359.75) को 370.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है और इसमें घाटा काटने का स्तर 353.00 रुपये पर रखने की सलाह दी है।
ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 12 अगस्त 2016)


