शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉ.रेड्डीज और वोल्टास खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने गुरुवार 25 अगस्त को एकदिनी कारोबार में डॉ.रेड्डीज (Dr.Reddys) और वोल्टास (Voltas)  में खरीदारी की सलाह दी है।

उन्होंने डॉ.रेड्डीज(3039.80) के लिए कहा है कि अगर यह 3025-3020 रुपये के स्तर को होल्ड करता है तो इसे थोड़ी गिरावट आने पर खरीदने की सलाह दी है। सिमी ने इसका लक्ष्य 3058, 3069, 3075 और 3080 रुपये रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 3015 रुपये पर रखने की सलाह है। सिमी ने वोल्टास (388.20) के लिए भी कहा है अगर यह 385-384 रुपये का स्तर होल्ड करता है तो गिरावट आने पर खरीदें । इसका लक्ष्य 391, 394, 396 और 398 रुपये रखने के लिए कहा है और इस सौदे में सौदा काटने का स्तर 382.00 रुपये का होगा। 

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 25  अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!