शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अरबिंदो फार्मा और सीएट खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने बुधवार 19 अक्टूबर को एकदिनी कारोबार में अरबिंदो फार्मा (Aurobindo pharma) और सीएट (Ceat)  में खरीदारी की सलाह दी है।

उन्होंने अरबिंदो फार्मा (835.05) के लिए कहा है कि  इस शेयर को 830 रुपये के स्तर के ऊपर खरीदें। सिमी ने इसका लक्ष्य 842, 846 और 849-852 रुपये रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 826.00 रुपये पर रखने की सलाह है। सिमी ने सीएट  (1330.90) के लिए कहा है कि अगर यह 1330  रुपये के स्तर के ऊपर बना रहता है तो इसे खरीदने की सलाह दी है। इसका लक्ष्य 1346, 1358 और 1370-75 रखने की सलाह दी है। घाटा काटने का स्तर 1310 रुपये । 

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!