शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंचुरी टेक्सटाइल्स, आईसीआईसीआई बैंक और वेदांत खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने शुक्रवार 27 जनवरी के एकदिनी कारोबार में सेंचुरी टेक्सटाइल्स (Century Textiles), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और  वेदांत (Vedanta) में खरीदारी की सलाह दी है।

सिमी ने सेंचुरी टेक्सटाइल्स(839.95) के लिए कहा है कि अगर यह 832-830 रुपये के दायरे के ऊपर टिका रहे तो इसे खरीदें। उन्होंने इसके लक्ष्य 846, 852-54 और 858-65 रुपये रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 828 रुपये पर रखें।
आईसीआईसीआई बैंक (259.95) के लिए सिमी का कहना है कि 258-57 रुपये के ऊपर टिके रहने पर इसे खरीदा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 256 रुपये रखें, जबकि लक्ष्य 261, 263-64,  और 266 रुपये का रखें। 
सिमी ने वेदांत(258.60) को भी खरीदने की सलाह दी है, अगर यह 255-54 रुपये के ऊपर टिका रहे। उन्होंने इसका लक्ष्य 261, 263.50 और 265-67 पर रखने की सलाह दी है और घाटा काटने का स्तर 252 रुपये बताया है।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 27 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!