शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी खरीदें: सिमी

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने मंगलवार को  आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी के शेयरों में खरीदारी सौदे करने की सलाह दी है।

सिमी का कहना है कि आईसीआईसीआई बैंक के भाव में थोड़ी गिरावट आने पर इसे खरीदना चाहिए। इसका मौजूदा भाव 917.25 रुपये है। उन्होंने इस सौदे के लिए 932-937 रुपये का लक्ष्य दिया है। उनके मुताबिक इसमें घाटा काटने का स्तर 907 रुपये पर रख कर चलें।
इसके अलावा, आईटीसी को भी उन्होंने थोड़ी गिरावट आने पर खरीदारी के लिए चुना है। उनका कहना है कि यह शेयर 268.80 रुपये के मौजूदा भाव से 274-277 रुपये के लक्ष्य तक जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 263 रुपये का है। ये दोनों सलाह एकदिनी (इंट्राडे) सौदों के लिए है।
स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2009)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!