शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आइडिया और हीरो मोटोकॉर्प खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने गुरुवार 23 फरवरी के एकदिनी कारोबार में आइडिया (Idea) और हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) में खरीदारी की सलाह दी है।

सिमी ने आइडिया(112.60) के लिए कहा है कि गिरावट आने पर अगर यह 110.50-111 रुपये के दायरे के ऊपर टिका रहे तो इसे खरीदें। उन्होंने इसके लक्ष्य 113.80, 114.50, और 115-16 रुपये रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 110 रुपये पर रखें।
हीरो मोटोकॉर्प (3,166.20) के लिए सिमी का कहना है कि गिरावट आने पर 3,135-3,145 रुपये के ऊपर टिके रहने पर इसे खरीदा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 3,127 रुपये रखें, जबकि लक्ष्य 3,190, 3,210 औऱ 3,235 रुपये का रखें।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 22 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!