शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति, एचपीसीएल खरीदें, एचडीआईएल बेचें: आनंद राठी सिक्योरिटीज

ब्रोकिंग फर्म आनंद राठी सिक्योरिटीज ने आज तकनीकी नजरिये से मारुति सुजुकी और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) को खरीदने की सलाह दी है।

साथ ही इसने एचडीआईएल में बिकवाली के लिए कहा है। फर्म का कहना है कि मारुति सुजुकी को आज 1592-1608 रुपये के दायरे में खरीद कर 1638 रुपये का लक्ष्य रखना चाहिए। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 1582 रुपये पर रखने का सुझाव दिया गया है।
साथ ही इसका कहना है कि आज हिंदुस्तान पेट्रोलियम में 345-350 रुपये पर खरीदारी करके 359 रुपये का लक्ष्य रखें। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 342 रुपये का है।
दूसरी ओर एचडीआईएल में बिकवाली की सलाह है। इसे 340-345 रुपये के बीच बेच कर 331 रुपये तक गिरने पर वापस खरीदें। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 348 रुपये का रखें, यानी अगर यह शेयर इसके ऊपर जाने लगे तो सौदे से निकल जायें। इन शेयरों के बारे में यह सलाह एकदिनी (इंट्राडे) सौदों के लिए है।
स्पष्टीकरण: इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं। (शेयर मंथन, 25 नवंबर 2009)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!