शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन, रिलायंस और यूनाइटेड स्पिरिट्स खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने सोमवार 10 जुलाई के एकदिनी कारोबार में ल्युपिन (Lupin), रिलायंस (Reliance) और यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits) में खरीदारी की सलाह दी है।

सिमी ने ल्युपिन (1,117.30) को गिरावट आने पर खरीदने के लिए कहा है। उन्होंने इसका लक्ष्य 1,135, 1144 और 1155-60 रुपये रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 1,098 रुपये रखें।
साथ ही सिमी ने रिलायंस (1,491.15) को गिरावट आने पर खरीदने को कहा है। उन्होंने इसका लक्ष्य 1,505, 1,512 और 1,520 रुपये रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 1,475 रुपये रखें।

यूनाइटेड स्पिरिट्स (2,622.50) को गिरावट आने पर खरीदने को कहा है। उन्होंने इसका लक्ष्य 2645, 2659 और 2675-85 रुपये रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 2,590 रुपये रखें।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 10 जुलाई 2017)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!