शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुजरात नर्मदा वैली, हिंडाल्को और इंद्रप्रस्थ गैस खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने बुधवार 11 अक्टूबर के एकदिनी कारोबार में गुजरात नर्मदा वैली (Gujarat Narmada Valley), हिंडाल्को (Hindalco) और इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) में खरीदारी की सलाह दी है।

सिमी ने गुजरात नर्मदा वैली (415.90) को गिरावट आने पर खरीदने के लिए कहा है। उन्होंने इसका लक्ष्य 425, 430 और 439-44 रुपये रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 400 रुपये रखें।

हिंडाल्को (252.05) को गिरावट आने पर खरीदने को कहा है। उन्होंने इसका लक्ष्य 254.40 रुपये, 255/256 रुपये और 259 रुपये रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 249 रुपये रखें।

इंद्रप्रस्थ गैस (1,487.10) को गिरावट आने पर खरीदने को कहा है। उन्होंने इसका लक्ष्य 1,498 रुपये, 1,505 रुपये और 1,515 रुपये रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 1,470 रुपये रखें।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

 (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2017)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!