शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पेट्रोनेट एलएनजी खरीदें और हैवेल्स इंडिया बेचें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने मंगलवार 14 नवंबर के एकदिनी कारोबार में पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG) में खरीदारी और हैवेल्स इंडिया (Havells India) में बिकवाली की सलाह दी है।

सिमी ने पेट्रोनेट एलएनजी 265/266 रुपये के करीब खरीदने के लिए कहा है। इसके लिए 269-271 रुपये के का लक्ष्य रखा है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 262 रुपये रखें।
हैवेल्स इंडिया को 515/516 रुपये का स्तर पार न कर पाने पर बेच दें। सिमी ने इसमें 502, 498 और 493 रुपये के लक्ष्य के साथ बिकवाली की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 518 रुपये रखें।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 14 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!