शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रेन इंडस्ट्रीज, वेदांत और ग्रेफाइट इंडिया खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने 03 जनवरी के एकदिनी कारोबार में रेन इंडस्ट्रीज (Rain Industries), वेदांत (Vedanta) और ग्रेफाइट इंडिया (Graphite India) में खरीदारी की सलाह दी है।

सिमी ने रेन इंडस्ट्रीज को 399/398 रुपये के करीब खरीदने के लिए कहा है। उनकी सलाह है कि इस सौदे में 420, 435 और 450 रुपये के लक्ष्य और घाटा काटने का स्तर 380 रुपये रखें।

वेदांत को 327.50/327 रुपये के करीब खरीदें और 331, 333 और 336 रुपये के लक्ष्य रखें। सिमी के मुताबिक इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 324 रुपये पर रखें।

ग्रेफाइट इंडिया को 788-785 रुपये के करीब खरीदें और 810, 825, 838 और 855 रुपये के लक्ष्य रखें। सिमी के मुताबिक इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 760 रुपये पर रखें।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 03 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!