शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बायोकॉन, इंडियबुल्स हाउसिंग और पिडिलाइट इंडस्ट्रीज खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने 04 अप्रैल के एकदिनी कारोबार में बायोकॉन (Biocon), इंडियबुल्स हाउसिंग (Indiabulls Housing) और पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

सिमी ने बायोकॉन को हल्की गिरावट आने पर 605-603 रुपये के करीब खरीदने के लिए कहा है। उनकी सलाह है कि इस सौदे में 614, 617/18 और 621 रुपये के लक्ष्य और घाटा काटने का स्तर 600 रुपये रखें।
इंडियबुल्स हाउसिंग के लिए सिमी की सलाह है कि इसे कुछ नीचे आने पर 1295-1290 रुपये के भाव पर खरीदें और 1,284 रुपये पर घाटा काटने का स्तर रखें। इस सौदे का लक्ष्य 315, 1322 और 1329-34 रुपये रखने के लिए कहा गया है। 
पिडिलाइट इंडस्ट्रीज को थोड़ा नीचे फिसलने पर 960-957 रुपये के स्तरों के नजदीक खरीदें और 966, 971 और 975 रुपये के लक्ष्य रखें। सिमी के मुताबिक इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 954 रुपये पर रखें।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!