शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूनाइटेड स्पिरिट्स, सेल और जुबिलेंट लाइफ साइंसेज खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने 30 अप्रैल के एकदिनी कारोबार में यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits), सेल (SAIL) और जुबिलेंट लाइफ साइंसेज (Jubilant Life Sciences) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

सिमी ने यूनाइटेड स्पिरिट्स को हल्की गिरावट आने पर 3,565-3,555 रुपये के करीब खरीदने के लिए कहा है। उनकी सलाह है कि इस सौदे में 3610, 3625 और 3640-3655 रुपये के लक्ष्य और घाटा काटने का स्तर 3,540 रुपये रखें।
सेल के लिए सिमी की सलाह है कि इसे कुछ नीचे आने पर खरीदें और 75 रुपये पर घाटा काटने का स्तर रखें। इस सौदे का लक्ष्य 80-81 रुपये रखने के लिए कहा गया है। 
जुबिलेंट लाइफ साइंसेज को थोड़ा नीचे फिसलने पर खरीदें और 910-940 रुपये के लक्ष्य रखें। सिमी के मुताबिक इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 845 रुपये पर रखें।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!