शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार के लिए राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) के चुनिंदा शेयर

rajesh agarwal cd equisearc

ओम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने सोमवार (07 मई) के एकदिनी कारोबार के लिए गोवा कार्बन (Goa Carbo), बीएसई (BSE), एलऐंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स (L&T Finance Holdings), आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ (ICICI Prudential Life) के शेयर खरीदने और जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

राजेश अग्रवाल ने गोवा कार्बन (758.90) को 780.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 740.00 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई (818.25) के लिए उन्होंने सलाह दी है कि इसे 833 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 806 रुपये होगा। एलऐंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स (176.35) को 182 रुपये के लक्ष्य के साथ खऱीदने के लिए कहा गया है और इसमें घाटा काटने का स्तर 172 रुपये का है।
राजेश अग्रवाल ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ (434.05) को 448 रुपये के लक्ष्य भाव के साथ खरीदने के लिए कहा है, जबकि इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 423 रुपये का है। उन्होंने जेएसडब्ल्यू एनर्जी (75.25) को 68 रुपये के लक्ष्य के साथ बेचने की सलाह दी है और इसमें घाटा काटने का स्तर 80 रुपये पर रखने के लिए कहा है।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है। 

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 05 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!