शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार के लिए राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) के चुनिंदा शेयर

rajesh agarwal cd equisearc

ओम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने सोमवार के एकदिनी कारोबार के लिए सिप्ला (Cipla), कोलगेट पामोलिव (Colgate Palmolive), टाटा मोटर्स (Tata Motors), चेन्नई पेट्रोलियम (Chennai Petroleum) और बंधन बैंक (Bandhan Bank) के शेयर खऱीदने की सलाह दी है।

राजेश अग्रवाल ने सिप्ला (616.65) को 632.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 604.00 रुपये रखने के लिए कहा है। कोलगेट पामोलिव (1184.85) के लिए उन्होंने सलाह दी है कि इसे 1,208.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 1,165.00 रुपये होगा। टाटा मोटर्स (279) को 565 रुपये के लक्ष्य के साथ खऱीदने के लिए कहा गया है और इसमें घाटा काटने का स्तर 261.00 रुपये का है।
राजेश अग्रवाल ने चेन्नई पेट्रोलियम (304.05) को 315 रुपये के लक्ष्य भाव के साथ खरीदने के लिए कहा है, जबकि इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 295.00 रुपये का है। उन्होंने बंधन बैंक (526.55) को 535 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है और इसमें घाटा काटने का स्तर 521 रुपये पर रखने के लिए कहा है।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है। 

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 02 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!