शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियन पेंट्स, आईटीसी और हैवेल्स इंडिया खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने मंगलवार, 24 जुलाई के एकदिनी कारोबार में एशियन पेंट्स (Asian Paints), आईटीसी (ITC) और हैवेल्स इंडिया (Havells India) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

सिमी ने कहा है कि एशियन पेंट्स को 1430-1425 रुपये के करीब खरीदें। उनकी सलाह है कि इस सौदे में 1440, 1448 और 1456-60 रुपये के लक्ष्य और घाटा काटने का स्तर 1,418 रुपये रखें।
आईटीसी के लिए सिमी की सलाह है कि इसे 284/283.50 रुपये के करीब खरीदें और 282 रुपये पर घाटा काटने का स्तर रखें। इस सौदे में लक्ष्य 286.50, 287/88 और 290 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है।
हैवेल्स इंडिया को 610-607 रुपये के आस-पास खरीदें और 616, 620 और 624-26 रुपये के लक्ष्य रखें। सिमी के मुताबिक इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 600 रुपये पर रखें।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 24 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!