शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंडाल्को, टेक महिंद्रा और यूपीएल खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने मंगलवार, 28 अगस्त के एकदिनी कारोबार में हिंडाल्को (Hindalco), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और यूपीएल (UPL) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

सिमी ने कहा है कि हिंडाल्को को 229.50-229 रुपये के करीब खरीदें। उनकी सलाह है कि इस सौदे में 232.50, 234 और 236-238 रुपये के लक्ष्य और घाटा काटने का स्तर 227/226 रुपये रखें।
टेक महिंद्रा के लिए सिमी की सलाह है कि इसे 737-734 रुपये के करीब खरीदें और 730/727 रुपये पर घाटा काटने का स्तर रखें। इस सौदे में लक्ष्य 742, 747 और 752-55 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है।

यूपीएल के लिए सिमी की सलाह है कि इसे 659-657 रुपये के करीब खरीदें और 652/649 रुपये पर घाटा काटने का स्तर रखें। इस सौदे में लक्ष्य 666, 670 और 674 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 28 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!