शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाटा इंडिया और यूनाइटेड स्पिरिट्स खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने शुक्रवार, 26 अक्टूबर के एकदिनी कारोबार में बाटा इंडिया (Bata India) और यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

सिमी ने कहा है कि बाटा इंडिया को 923-920 रुपये के आस-पास खरीदें। उनकी सलाह है कि इस सौदे में 930, 937 और 945 के लक्ष्य तय करें और घाटा काटने का स्तर 910/907 रुपये रखें।

यूनाइटेड स्पिरिट्स के बारे में सिमी की सलाह है कि इसे 535-532 रुपये के करीब खरीदें और 535-532 रुपये पर घाटा काटने का स्तर रखें। इस सौदे में लक्ष्य 542, 547 और 555 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!