शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत पेट्रोलियम, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने मंगलवार, 30 अप्रैल के एकदिनी कारोबार में भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। 

सिमी ने कहा है कि भारत पेट्रोलियम को 370/369 रुपये के करीब खरीदें। उनकी सलाह है कि इस सौदे में 374, 378 और 380-382 रुपये के लक्ष्य और घाटा काटने का स्तर 365/364 रुपये रखें।

आईसीआईसीआई बैंक के लिए सिमी की सलाह है कि इसे 406/405 रुपये के करीब खरीदें और 403/401 रुपये पर घाटा काटने का स्तर रखें। इस सौदे में लक्ष्य 409, 411-13 और 415 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए सिमी की सलाह है कि इसे 1,390/1,387 रुपये के करीब खरीदें और 1,380/1,378 रुपये पर घाटा काटने का स्तर रखें। इस सौदे में लक्ष्य 1,398, 1,405 और 1,410-1,412 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!