शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बुधवार के लिए राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) के चुनिंदा शेयर

rajesh agarwal cd equisearcएयूएम कैपिटल (AUM Capital) के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने बुधवार (08 मई) के एकदिनी कारोबार के लिए वेदांत (Vedanta), बीएसई (BSE), स्ट्राइड्स फार्मा (Strides Pharma), मैरिको (Marico) और आवास फाइनेंशियर्स (AAVAS Financiers) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

राजेश अग्रवाल ने वेदांत (163.40) को 169.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 160.00 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई (637.15) के लिए उन्होंने सलाह दी है कि इसे 660.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 628.00 रुपये होगा। स्ट्राइड्स फार्मा (488.65) को 510.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने के लिए कहा गया है और इसमें घाटा काटने का स्तर 473.00 रुपये का है।
राजेश अग्रवाल ने मैरिको (359.00) को 372.00 रुपये के लक्ष्य भाव के साथ खऱीदने के लिए कहा है, जबकि इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 350.00 रुपये का है। उन्होंने आवास फाइनेंशियर्स (1398.00) को 1450.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खऱीदने की सलाह दी है और इसमें घाटा काटने का स्तर 1364.00 रुपये पर रखने की सलाह दी है।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है। 

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 08 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!