शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी, बजाज फाइनेंस, दीपक नाइट्राइट, एलऐंडटी इन्फोटेक खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में शुक्रवार (12 मार्च) के एकदिनी कारोबार के लिए निफ्टी (Nifty), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और दीपक नाइट्राइट (Deepak Nitrite) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। साथ ही इसने 14 दिनों के लिए एलऐंडटी इन्फोटेक (L&T Infotech) में खरीदारी की सलाह दी है। 

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने निफ्टी को 15,327-15,352 के दायरे में खरीद कर 15,389-15,442 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 15,288 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है। इस रिपोर्ट में सलाह है कि बजाज फाइनेंस को 5,580-5,586 के दायरे में खरीद कर 5,623.80-5,664 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 5,542 रुपये का है।
इस ब्रोकिंग फर्म ने अपनी इस दैनिक रिपोर्ट में दीपक नाइट्राइट के लिए सलाह दी है कि इसे 1,608-1,612 के दायरे में खरीदें और 1,624.70-1,640 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 1,594.90 रुपये होगा।
एलऐंडटी इन्फोटेक को इसने 14 दिनों की अवधि के लिहाज से 4,020-4,070 के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे का लक्ष्य 4,435 रुपये का है। इसमें घाटा काटने का स्तर 3,830 रुपये का है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 12 मार्च 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!