शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंगलवार के लिए राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) के चुनिंदा शेयर

rajesh agarwal cd equisearcएयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने मंगलवार (20 अप्रैल) के एकदिनी कारोबार के लिए अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma), एल्गी इक्विपमेंट्स (Elgi Equipments), इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (Indian Energy Exchange), आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ (ICICI Prudential Life) और एसीसी (ACC) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

राजेश अग्रवाल ने अरबिंदो फार्मा (965.50) को 990 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 947 रुपये पर रखने के लिए कहा है। एल्गी इक्विपमेंट्स (224.50) के लिए उन्होंने सलाह दी है कि इसे 245 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 209 रुपये होगा। इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (351.95) को 365 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने के लिए कहा गया है और इसमें घाटा काटने का स्तर 340 रुपये का है।

राजेश अग्रवाल ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ (452.05) को 465 रुपये के लक्ष्य भाव के साथ खरीदने के लिए कहा है, जबकि इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 440 रुपये का है। एसीसी (1,876.75) का शेयर 1,940 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है और इसमें घाटा काटने का स्तर 1,825 रुपये पर रखने के लिए कहा है।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है। 

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!