शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी, जुबिलेंट फूडवर्क्स, मैक्स फाइनेंशियल, जिंदल स्टेन्लेस, इंडियन बैंक खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में मंगलवार (27 अप्रैल) के एकदिनी कारोबार के लिए निफ्टी (Nifty), जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) और मैक्स फाइनेंशियल (Max Financial) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। साथ ही इसने 14 दिनों के लिए जिंदल स्टेन्लेस (Jindal Stainless), इंडियन बैंक (Indian Bank) में खरीदारी की सलाह दी है। 

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने निफ्टी को 14,440-14,465 के दायरे में खरीद कर 14,503-14,554 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 14,398 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है। इस रिपोर्ट में सलाह है कि जुबिलेंट फूडवर्क्स को 2,888-2,894 के दायरे में खरीद कर 2,914.60-2,941 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 2864.40 रुपये का है।
इस ब्रोकिंग फर्म ने अपनी इस दैनिक रिपोर्ट में मैक्स फाइनेंशियल के लिए सलाह दी है कि इसे 879-883 के दायरे में खरीदें और 889.40-898 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 872.40 रुपये होगा।
जिंदल स्टेन्लेस को इसने 14 दिनों की अवधि के लिहाज से 81-84 के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे का लक्ष्य 93 रुपये का है। इसमें घाटा काटने का स्तर 76 रुपये का है। साथ ही इंडियन बैंक को भी इसने 14 दिनों की अवधि के लिहाज से 107-110 के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे का लक्ष्य 120 रुपये का है। इसमें घाटा काटने का स्तर 101 रुपये का है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!