शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुरुवार के लिए राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) के चुनिंदा शेयर

rajesh agarwal cd equisearcएयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने गुरुवार (20 मई) के एकदिनी कारोबार के लिए डालमिया भारत (Dalmia Bharat), सीएसबी बैंक (CSB Bank), भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (Bharat Heavy Electricals), आईएनईओएस स्टायरोल्यूशन इंडिया (INEOS Styrolution India) और माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock Shipbuilders) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

राजेश अग्रवाल ने डालमिया भारत (1,793.10) को 1,840 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 1,765 रुपये पर रखने के लिए कहा है। सीएसबी बैंक (320) के लिए उन्होंने सलाह दी है कि इसे 340 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 304 रुपये होगा। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (73.70) को 77 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने के लिए कहा गया है और इसमें घाटा काटने का स्तर 71.50 रुपये का है।

राजेश अग्रवाल ने आईएनईओएस स्टायरोल्यूशन इंडिया (1,305.25) को 1,350 रुपये के लक्ष्य भाव के साथ खरीदने के लिए कहा है, जबकि इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 1,278 रुपये का है। माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (217.30) का शेयर 230 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है और इसमें घाटा काटने का स्तर 209 रुपये पर रखने के लिए कहा है।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है। 

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 20 मई 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!