शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार के लिए राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) के चुनिंदा शेयर

rajesh agarwal cd equisearcएयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने शुक्रवार (01 अक्टूबर) के एकदिनी कारोबार के लिए लक्ष्मी ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज (Laxmi Organic Industries), फिलिप्स कार्बन ब्लैक (Phillips Carbon Black), इंडिया सीमेंट्स (India Cements), अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) और किर्लोस्कर ब्रदर्स (Kirloskar Brothers) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

राजेश अग्रवाल ने लक्ष्मी ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज (546.65) को 568 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 528 रुपये पर रखने के लिए कहा है। फिलिप्स कार्बन ब्लैक (267.20) के लिए उन्होंने सलाह दी है कि इसे 280 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 257 रुपये होगा। इंडिया सीमेंट्स (200) को 210 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने के लिए कहा गया है और इसमें घाटा काटने का स्तर 191 रुपये का है।

राजेश अग्रवाल नेअशोक लेलैंड (133.80) को 140 रुपये के लक्ष्य भाव के साथ खरीदने के लिए कहा है, जबकि इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 128 रुपये का है। किर्लोस्कर ब्रदर्स (394.30) का शेयर 442 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है और इसमें घाटा काटने का स्तर 374 रुपये पर रखने के लिए कहा है।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है। 

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!