एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने शुक्रवार (24 दिसंबर) के एकदिनी कारोबार के लिए स्टेट ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन (State Trading Corp), बिरलासॉफ्ट (Birlasoft), एफएसएन ई-कॉमर्स (FSN E-Commerce), एमएमटीसी (MMTC) और फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस (Firstsource Solutions) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
राजेश अग्रवाल ने स्टेट ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन (107.70) को 118 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 100 रुपये पर रखने के लिए कहा है। बिरलासॉफ्ट (528.50) के लिए उन्होंने सलाह दी है कि इसे 550 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 509 रुपये होगा। एफएसएन ई-कॉमर्स (2,120.65) को 2,220 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने के लिए कहा गया है और इसमें घाटा काटने का स्तर 2,040 रुपये का है।
राजेश अग्रवाल ने एमएमटीसी (47) को 52 रुपये के लक्ष्य भाव के साथ खरीदने के लिए कहा है, जबकि इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 43 रुपये का है। फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस (174.95) का शेयर 184 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है और इसमें घाटा काटने का स्तर 167 रुपये पर रखने के लिए कहा है।
ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2021)


