शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी, बाटा इंडिया, हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स, डी-लिंक, जीएनएफसी खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में शुक्रवार (14 जनवरी) के एकदिनी कारोबार के लिए निफ्टी (Nifty), बाटा इंडिया (Bata India) और हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स (Hindustan Aeronautics) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। साथ ही इसने 14 दिनों के लिए डी-लिंक (D-link) में खरीदारी की सलाह दी है। जीएनएफसी (GNFC) को इसने 3 दिनों के लिए खरीदारी की सलाह दी है।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने निफ्टी को 18,185-18,208 के दायरे में खरीद कर 18,246-18,297 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 18,144 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है। बाटा इंडिया को 1,977-1,981 के दायरे में खरीद कर 1,999-2018.20 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 1,958.40 रुपये का है। इस रिपोर्ट में सलाह है कि हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स को 1,314.00-1,318 के दायरे में खरीद कर 1,329.40-1,342 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 1,303.30 रुपये होगा।
इस ब्रोकिंग फर्म ने अपनी इस दैनिक रिपोर्ट में डी-लिंक को इसने 14 दिनों की अवधि के लिहाज से 178-183 के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे का लक्ष्य 198 रुपये का है। इसमें घाटा काटने का स्तर 169 रुपये का है। साथ ही इसने जीएनएफसी को  3 दिनों की अवधि के लिहाज से 475-480 के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे का लक्ष्य 502 रुपये का है। इसमें घाटा काटने का स्तर 446 रुपये का है। 

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 14 जनवरी 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!