शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूनाइटेड स्पिरिट्स, टोरेन्ट फार्मा खरीदें, इंडसइंड बैंक बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज ने आज अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में गुरुवार (31 मार्च) के एकदिनी कारोबार के लिए यूनाइटेड स्पिरिट्स (Mcdowell-N) और टोरेंट फार्मा (Torrent Pharma) के शेयर खरीदने और इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

रिलायंस सिक्योरिटीज ने यूनाइटेड स्पिरिट्स को 873-867 के दायरे में खरीद कर 910 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 854 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है। इस रिपोर्ट में सलाह है कि टोरेन्ट फार्मा को 2,808-2,790 के दायरे में खरीद कर 2,904 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 2,760 रुपये का है।
इस ब्रोकिंग फर्म ने अपनी इस दैनिक रिपोर्ट में इंडसइंड बैंक के लिए सलाह दी है कि इसे 939-944 के दायरे में बेचें और 906 रुपये का लक्ष्य रखें। इस बिकवाली सौदे में घाटा काटने का स्तर 954 रुपये होगा।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 31 मार्च 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!