शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंदुस्तान यूनिलीवर, सिप्ला और देवयानी इंटरनेशनल खरीदें, निफ्टी बेचें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने गुरुवार (22 सितंबर) के एकदिनी या इंट्राडे कारोबार के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty) को बेचने और हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) एवं सिप्ला (Cipla) को खरीदने की सलाह दी है। साथ ही, 7 दिनों के लिए इसने देवयानी इंटरनेशनल (Devyani International) को खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में निफ्टी का 17651/17602 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 17688-17712 रुपये के दायरे में बेचने और 17752.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाने का सुझाव दिया है।
इसने हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों की 2605-2608 रुपये के बीच खरीदारी करने, 2633.2/2659.7 रुपये का लक्ष्य रखने और घाटा काटने के लिए 2580.40 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है।
सिप्ला के शेयरों के लिए भी ब्रोकिंग फर्म की ओर से खरीदारी का सुझाव है। इसके मुताबिक सिप्ला के शेयरों को 1058-1060 रुपये के बीच खरीद कर 1069.30/1079.80 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 1048.40 रुपये पर स्टॉप लॉस लगा सकते हैं।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने 7 दिनों की अवधि के लिए देवयानी इंटरनेशनल के शेयर खरीदने का परामर्श दिया है। निवेशक यह शेयर 192-196 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इस सौदे में 210 रुपये का लक्ष्य रखते हुए घाटा काटने के लिए 186.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगायें।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म और उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 22 सितंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!