शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, अपोलो टायर और जेके सीमेंट खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (3 अक्तूबर) के एकदिनी कारोबार के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस जारी की है। इसमें एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance), अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) और जेके सीमेंट (JK Cement) के शेयर खरीदने की सलाह दी गयी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के शेयर 409-406 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इन शेयरों के लिए 424 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 398 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाने की सिफारिश की है। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 414 रुपये था।
ब्रोकिंग कंपनी ने अपोलो टायर्स के शेयर भी खरीदने का सुझाव दिया है। इन शेयरों को 274-271 रुपये के दायरे में खरीदना सही रहेगा। इनके लिए 289 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 266 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाया जाना चाहिए। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 279 रुपये रहा था।
इनके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने सीमेंट क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में से एक जेके सीमेंट के शेयर खरीदने का भी सुझाव दिया है। इन शेयरों को 2,585-2,570 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इनके लिए 2,690-2,740 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 2,514 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाने की रणनीति अपनानी चाहिए। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2,626 रुपये दर्ज किया गया था।
ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 3 अक्टूबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!