शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियन पेंट्स, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज और एलआईसी हाउसिंग खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने शुक्रवार (25 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में एशियन पेंट्स (Asian Paints), बालकृष्ण इंडस्ट्रीज (Balkrishna Industries) और एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) के शेयरों में खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने एशियन पेंट्स के शेयर 3080-3100 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इन शेयरों के लिये 3150 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 3060 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाने का सुझाव दिया है। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 3115 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने बालकृष्ण इंडस्ट्रीज के शेयर 1950-1960 रुपये के दायरे में खरीदने की सिफारिश की है। इनके लिए 2010 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 1940 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1975 रुपये रहा था।

ब्रोकिंग कंपनी ने एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में भी खरीदारी करने का सुझाव दिया है। इन्हें 366-370 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इनके लिए 377 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 364 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाने की सिफारिश की है। इसका पिछला बंद भाव 371 रुपये दर्ज किया गया था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 25 नवंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!