शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डिविस लैबोरेट्रीज और भारती एयरटेल खरीदें, महिंद्र बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने शुक्रवार (02 दिसंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में डिविस लैबोरेट्रीज (Divi's Laboratories) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयर खरीदने, जबकि महिंद्र ऐंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने डिविस लैबोरेट्रीज के शेयर 3370-3390 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इनके लिये 3480 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 3330 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 3409 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने भारती एयरटेल के शेयर में खरीदारी करने की सिफारिश की है। इन्हें 835-845 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इनके लिए 866 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 825 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 849 रुपये रहा था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने महिंद्र ऐंड महिंद्रा के शेयर में बिकवाली की सलाह दी है। इन्हें 1268 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 1305-1315 रुपये के दायरे में बेचना सही रहेगा। इनके लिए 1328 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना चाहिये।  इसका पिछला बंद भाव 1293 रुपये दर्ज किया गया था।

 ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!