शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अपोलो हॉस्पिटल्स, मारुति सुजुकी और एचएएल खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने मंगलवार (20 दिसंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज (Apollo Hospitals Enterprise), मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (Hindustan Aeronautics) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज का स्टॉक 4,570-4,540 रुपये के दायरे में खरीदने का परामर्श दिया है। इनके लिये 4,740 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 4,480 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 4,610 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने मारुति सुजुकी इंडिया के शेयर भी खरीदने की सलाह दी है। इन्हें 8,560-8,510 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इनके लिये 8,740 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 8,410 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 8,604 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयर 2,610-2,590 रुपये के दायरे में खरीदने की सिफारिश की है। इनके लिये 2,720 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2,530 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2,644 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!