शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई बैंक और टेक महिंद्रा खरीदें, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (28 दिसंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के स्टॉक में खरीदारी करने, जबकि ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आईसीआईसीआई बैंक के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने का सुझाव दिया है। इसे 890-895 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इनके लिये 918 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 882 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 901 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने टेक महिंद्रा के शेयर में भी लॉन्ग पोजीशन लेने की सलाह दी है। इन्हें 995-1003 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इनके लिये 1030 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 985 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1,010 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज  के शेयर 4385-4410 रुपये के दायरे में बेचने का परामर्श दिया है। इनके लिये 4270 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 4450 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 4,369 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!