शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी, अल्ट्राटेक सीमेंट और पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने बुधवार (28 दिसंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) और पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन के स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह दी है।  

ब्रोकिंग कंपनी ने आज निफ्टी को 17990-18022 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 18057/18108 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 17953.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

ब्रोकिंग कंपनी ने अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 7065-7072 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इन शेयरों के लिए 7132.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 7029.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाया जाना चाहिए।

इसके अलावा आज पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन के शेयर भी खरीदने का सुझाव दिया गया है। इस शेयर को 135.50-136.00 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 137.40 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 134.70 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!