शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, यूपीएल और बायोकॉन खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने मंगलवार (03 जनवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (SBI Life Insurance Company), यूपीएल (UPL) और बायोकॉन (Biocon) के स्टॉक खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने का सुझाव दिया है। इस स्टॉक को 1,233-1,227 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इनके लिये 1,263 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1,214 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1,240 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने यूपीएल के शेयर भी खरीदने की सलाह दी है। इन्हें 716-712 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इनके लिये 732 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 704 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 722 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने बायोकॉन के शेयर में भी 261-259 रुपये के दायरे में खरीदारी करने का परामर्श दिया है। इनके लिये 267 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 257 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 263 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 03 जनवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!