शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्लू स्टील और इंडसइंड बैंक बेचें, एचटीपीसी खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (25 जनवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) और इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) के शेयर बेचने , जबकि एनटीपीसी (NTPC) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने जेएसडब्लू स्टील के स्टॉक बेचने की सलाह दी है। इसे 728-732 रुपये के दायरे में बेचा जा सकता है। इनके लिये 710 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 739 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 722 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने एनटीपीसी के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने का सुझाव दिया है। इन्हें 164-165 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इनके लिए 170 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 162 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 166 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने इंडसइंड बैंक के शेयर में पोजीशन शॉर्ट करने का परामर्श दिया है। इन्हें 1225-1230 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इनके लिए 1200 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1240 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1212 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 25 जनवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!