शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हैवेल्स इंडिया, कोफॉर्ज, रेलटेल और भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने गुरुवार (09 फरवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), हैवेल्स इंडिया (Havells India), कोफॉर्ज (Coforge), रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Railtel Corporation of India) और भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (Bharat Heavy Electricals) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। कोफॉर्ज, रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स के स्टॉक में बुधवार (08 फरवरी) के भाव पर खरीदारी करने का सुझाव दिया गया है। 

ब्रोकिंग कंपनी ने आज निफ्टी को 17825-17855 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 17891/17943 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 17787.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

ब्रोकिंग कंपनी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 2338-2342 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इन शेयरों के लिए 2368.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2323.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाया जाना चाहिए।

आज हैवेल्स इंडिया के शेयर 1224-1226 रुपये के दायरे में खरीदने का परामर्श दिया गया है। इसके लिए 1241.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1214.70 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना ठीक रहेगा।

इनके अलावा आज ब्रोकिंंग कंपनी ने कोफॉर्ज के स्टॉक में  बुधवार (08 फरवरी) के भाव पर 30 दिन के नजरिये से खरीदारी करने का सुझाव दिया है। इस स्टॉक को 4418-4460 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं।  इसके लिए 4798.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 4228.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगा। 

रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के स्टॉक में भी बुधवार (08 फरवरी) के भाव पर 14 दिन के नजरिये से खरीदारी करने का सुझाव दिया है। इस स्टॉक को 109-113 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं।  इसके लिए 122.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 104.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगा।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स के स्टॉक में भी बुधवार (08 फरवरी) के भाव पर सात दिन के नजरिये से खरीदारी करने का सुझाव दिया है। इस स्टॉक को 74-76 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 82.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 73.20 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगा।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 09 फरवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!