शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईटीसी बेचें, बंधन बैंक और व्हर्लपूल ऑफ इंडिया खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (13 फरवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में आईटीसी (ITC)  के स्टॉक में अपनी पोजीशन शॉर्ट करने, जबकि बंधन बैंंक (Bandhan Bank) और व्हर्लपूल ऑफ इंडिया (Whirlpool of India) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आईटीसी के स्टॉक बेचने का सुझाव दिया है। इन्हें 373-376 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इनके लिए 366 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 380 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 371 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने बंधन के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने की सलाह दी है। इन्हें 241-243 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इनके लिए 249 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 239 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 244 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने व्हर्लपूल ऑफ इंडिया के शेयर खरीदने की सिफारिश की है। इन्हें 1270-1284 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इनके लिए 1315 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1264 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1,292 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 13 फरवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!