शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा केमिकल्स और एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस खरीदें, ओएनजीसी बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (09 मार्च) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) और एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) के स्टॉक खरीदने, जबकि ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (Oil and Natural Gas Corporation) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज टाटा केमिकल्स के स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। इन्हें 1010-1015 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इनके लिए 1035 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1002 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1011 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन के स्टॉक को 159-161 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी है। इनके लिए 155 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 163 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 158 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के शेयर खरीदने की सिफारिश की है। इन्हें 355-357 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इनके लिए 368 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 352 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 359 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 09 मार्च 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!