शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा केमिकल्स, हिडाल्को इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (29 मार्च) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) और आईसीआईसीआई (ICICI Bank) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज टाटा केमिकल्स का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। इन्हें 950-955 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इनके लिए 974 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 942 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 954 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के स्टॉक को 389-392 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इनके लिए 406 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 385 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 393 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज आईसीआईसीआई बैंक के शेयर खरीदने की सिफारिश की है। इन्हें 848-853 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इनके लिए 875 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 840 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 855 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 29 मार्च 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!