शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डिविस लैबोरेट्रीज और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज खरीदें, अपोलो हॉस्पिटल्स बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (05 अप्रैल) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में डिविस लैबोरेट्रीज (Divi's Laboratories) और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने, जबकि अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइजेज (Apollo Hospitals Enterprise) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज डिविस लैबोरेट्रीज का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। इन्हें 2840-2865 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इनके लिए 2970 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2800 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2875 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के स्टॉक को 397-400 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इनके लिए 413 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 393 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 403 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइजेज के शेयर बेचने की सिफारिश की है। इन्हें 4270-4300 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इनके लिए 4130 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 4350 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 4234 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!