शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी बेचें, अपोलो टायर्स, टेक महिंद्रा, कजारिया सेरेमिक्स और प्रेस्टील ऐस्टेट्स खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने मंगलवार (11 अप्रैल) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty) को बेचने, जबकि अपोलो टायर्स (Apollo Tyres), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), कजारिया सेरेमिक्स (Kajaria Ceramics) और प्रेस्टीज ऐस्टेट्स प्रोजेक्ट्स (Prestige Estates Projects) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। कजारिया सेरेमिक्स और प्रेस्टीज ऐस्टेट्स प्रोजेक्ट्स के स्टॉक में सोमवार (10 अप्रैल) के भाव पर क्रमश: 30-03 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने का भी सुझाव दिया गया है। 

ब्रोकिंग कंपनी ने आज निफ्टी को 17750-17782 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 17713/17665 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 17819 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

इसके अलावा आज अपोलो टायर्स के शेयर 327-328 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 332.40 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 324.30 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना ठीक रहेगा।

ब्रोकिंग कंपनी ने टेक महिंद्रा के शेयर 1103-1105 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 1117.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1095.80 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना ठीक रहेगा। 

कजारिया सेरेमिक्स के स्टॉक में सोमवार (10 अप्रैल) के भाव पर 30 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है। इसे 1065-1085 रुपये के दायरे में 1165.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीद सकते हैं। इसके लिए 1028.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। 

प्रेस्टीज ऐस्टेट्स प्रोजेक्ट्स के स्टॉक में सोमवार (10 अप्रैल) के भाव पर 03 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है। इसे 441-446 रुपये के दायरे में 462.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीद सकते हैं। इसके लिए 432.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!