शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा और भारती एयरटेल खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (26 अप्रैल) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का स्टॉक 4,385-4,360 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इनके लिए 4,490 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 4,325 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 4,403 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के स्टॉक को 1,202-1,197 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इनके लिए 1,224 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1,189 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1,210 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज भारती एयरटेल का स्टॉक 766-762 रुपये के दायरे में खरीदने की सिफारिश की है। इनके लिए 784 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 751 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 773 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!