शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

द रैमको सीमेंट्स खरीदें, बजाज ऑटो और आईटीसी बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने शुक्रवार (12 मई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में द रैमको सीमेंट्स (The Ramco Cements) का स्टॉक खरीदने , जबकि बजाज ऑटो (Bajaj Auto) और आईटीसी (ITC) का स्टॉक बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज द रैमको सीमेंट्स का स्टॉक 767-772 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इनके लिए 790 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 761 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 777 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने बजाज ऑटो के स्टॉक को 4560-4600 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इनके लिए 4405 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 4635 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 4548 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज आईटीसी का स्टॉक 423-426 रुपये के दायरे में बेचने की सिफारिश की है। इनके लिए 410 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 431 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 420 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 12 मई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!