शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो और एचडीएफसी लाइफ बेचें, हिंडाल्‍को इंडस्‍ट्रीज खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (17 मई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में बजाज ऑटो (Bajaj Auto Ltd) और एचडीएफसी लाइफ इंश्‍योरेंस कंपनी (HDFC Life Insurance Company Ltd) का स्टॉक बेचने, जबकि हिंडाल्‍को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज बजाज ऑटो का स्टॉक 4540-4590 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी है। इनके लिए 4400 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 4660 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 4,538 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने एचडीएफसी लाइफ इंश्‍योरेंस कंपनी के स्टॉक को 562-566 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इनके लिए 546 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 570 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 560 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज हिंडाल्‍को इंडस्ट्रीज का स्टॉक 404-407 रुपये के दायरे में खरीदने की सिफारिश की है। इनके लिए 419 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 401 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 412 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 17 मई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!