शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंदुस्तान यूनिलीवर बेचें, टाटा केमिकल्स और श्रीराम फाइनेंस खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (18 मई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever Ltd) का स्टॉक बेचने, जबकि टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals Ltd) और श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्टॉक 2675-2685 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 2640 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2701 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2,662 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने टाटा केमिकल्स के स्टॉक को 973-978 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 1000 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 969 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 982 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज श्रीराम फाइनेंस का स्टॉक 1325-1335 रुपये के दायरे में खरीदने की सिफारिश की है। इनके लिए 1365 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1317 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1344 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 18 मई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!